असम में दहली धरती, सहमे लोग, महसूस किए गए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके

असम के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे आए इन झटकों के बाद लोगों में दहशत है। इस दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के ये तेज झटके पूर्वोत्तर के अलावा उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक बुधवार सुबह तेजपुर के निकट रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र असम के तेजपुर से 43 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप भारतीय समयानुसार 7:51 AM बजे सतह से 17 किलोमीटर की गहराई में आया।

असम में आए भूकंप के इन झटकों पर स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा, तेज झटके महसूस किए, हालांकि उन्होंने भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई है। इसी के साथ उन्होंने गुवाहटी में हुए कुछ नुकसानों की तस्वीरें भी साझा की हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






