बुजु्र्ग ने लगाई फांसी, फांसी से पहले दफनाने के लिए काटा चेक, लिखा कि…

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले बुजुर्ग ने एक चेक भी काट कर रखा हुआ था। साथ ही कुछ रकम भी छोड़ी। उसने एक एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें कहा गया कि चेक की राशि और मेरे द्वारा रखी गई रकम से मुझे दफनाया जाए।
पुलिस के मुताबिक 76 साल के अफसर खान ने परसों 26 अप्रैल की रात किसी समय घर पर ही फांसी लगा ली थी। इसका पता कल 27 अप्रैल को चला। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि मुझे दफनाया जाए। इसके लिए मैने चेक और रकम रखी है। साथ ही लिका कि- मेरी मौत के लिए किसी को परेशान ना किया जाए। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






