Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

आंध्र प्रदेश के कर्नूल में बस और ट्रक की टक्कर में 14 तीर्थ यात्री की मौत, चार बच्चे घायल

रविवार की सुबह एक आंध्र प्रदेश से एक दुख भरी खबर आई है। कर्नूल जिले के वेलदुर्ती मंडल के मदरपुर गांव में एक बस और ट्रक की भिड़ंत में 14 लोगों की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


रविवार की सुबह एक आंध्र प्रदेश से एक दुख भरी खबर आई है। कर्नूल जिले के वेलदुर्ती मंडल के मदरपुर गांव में एक बस और ट्रक की भिड़ंत में 14 लोगों की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए लोगों में आठ महिलाएं, पांच पुरुष और एक बच्चा है। ये सभी लोग तीर्थ यात्रा पर थे।
बताया गया कि मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पर चढ़कर सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गई। इसी दौरान यह बस दूसरी ओर से आ रही एक लॉरी से भिड़ गई थी। इस बस में कुल 18 लोग थे। बस के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। हादसा कुर्नूल से लगभग 25 किलोमीटर दूर मदापुरम में सुबह 4 बजे के आसपास हुआ।
यात्रियों का यह जत्था चित्तूर जिले के मदनपल्ले से राजस्थान के अजमेर जा रहा था। हादसा इतना भयंकर था कि यात्री गाड़ी के ही अंदर बुरी तरह पिचक गए। शवों को निकालने के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ा। इस हादसे में चार बच्चे बच गए हैं, लेकिन उनमें से दो की हालत गंभीर है। वो सदमे में हैं, ऐसे में वो कुछ बता भी नहीं पा रहे। आधार कार्ड और फोन नंबरों के आधार पर पुलिस यात्रियों की जानकारी इकट्ठा कर रही है। हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।