Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

शादी के लिए गुजरात से चमोली के लिए चला युवक, देहरादून पहुंचकर हुआ लापता, परिजन हुए परेशान

गुजरात के जामनगर से शादी के लिए चला एक युवक देहरादून पहुंचने के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। उसके भाई में देहरादून स्थित आइएसबीटी पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी।

गुजरात के जामनगर से शादी के लिए चला एक युवक देहरादून पहुंचने के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। उसके भाई में देहरादून स्थित आइएसबीटी पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। वहीं, परिवार के लोग उसे तलाशने में लगे हैं और परेशान हैं।
जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले में आदिबदरी तहसील के ग्राम प्यूंरा निवासी 24 वर्षीय हरेन्द्र नेगी पुत्र स्व हुकुम नेगी जामनगर गुजरात में एक निजी कंपनी में करीब दो साल से कार्यरत है। 16 नवंबर को उसकी शादी तय है। इसके लिए वह गुजरात से छुट्टी लेकर 28 अक्टूबर को घर से लिए चला था।
बताया जा रहा है कि इस दौरान उसकी घरवालों से बातचीत होती रही। एक नवंबर को देहरादून के आइएसबीटी पहुंचने के बाद उसने अंतिम बार मोबाइल से घरवालों से बात की। इसके बाद से उसका फोन स्विच आफ हो गया। परिजन उससे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। ना ही वह घर पहुंचा। इस पर उसके भाई सुंदर नेगी ने आइएसबीटी पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी।
साथ ही क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी से गुहार लगाई है कि वो अपने स्तर से उसके छोटे भाई को खोजने में मदद करें। शादी की तैयारी में लगा परिवार अब परेशान है। किसी अनहोनी की आशंका में सभी डरे हुए हैं। हरेन्द्र सिंह के भाई सुंदर सिंह ने बताया कि आइएसबीटी पुलिस की तरफ से इस संबंध में कोई बेहतर रिस्पांस नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस बेरुखी से पेश आ रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।