देहरादून में आपरेशन सत्य जारी, स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
दून पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आपरेशन सत्य चलाया जा रहा है। इसके तहत आज क्लेमनटाउन पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान सुभाषनगर स्थित दयानंद मार्ग के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 11.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मौहम्मद सैफ (23 वर्ष) मोहल्ला देशनगर कोतवाली पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वर्तमान में वह सेलाकुई क्षेत्र में विहाईफ कॉलेज के निकट रहता है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






