मुकेश सुंदरियाल भाजपा रायपुर मंडल के महामंत्री नियुक्त
उत्तराखंड में देहरादून के भाजपा रायपुर मंडल अध्यक्ष रुद्रेश कुमार शर्मा ने रायपुर मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में माजरी माफी के पूर्व प्रधान मुकेश सुंदरियाल को मंडल महामंत्री नियुक्त किया।
आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने भी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत ही पूर्व प्रधान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर सुंद्रियाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र की हर समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






