शहीदों को समर्पित हिंदी गाने को सुनकर भर आएंगी आपकी आंखे , मांजी मेरी याद में तू ना रोना
इस गीत की रचना उत्तराखंड के जनकवि डॉ. अतुल शर्मा ने की। इस गीत को संगीत और आवाज आलोक मलासी ने दिया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में डॉ. अतुल शर्मा के लिखे जनगीत हर आंदोलनकारी की जुबां पर होते थे। वह कवि, साहित्यकार हैं। उनकी कई पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं। साथ ही वह पत्र पत्रिकाओं में भी लिखते रहते हैं।
विज्ञान के शिक्षक आलोक मलासी की रुचि गीत व संगीत में है। वह एक रंगकर्मी भी हैं। वह देहरादून के जौगीवाला में रहते हैं। गीत को संगीत देने के साथ ही उसमें आवाज देने के लिए कई क्षेत्रीय फिल्म मेकर उनकी सहायता लेते हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






