Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

महिला को युवक ने मारा चाकू, घायल को लेकर अस्पतालों में भटकती रही पुलिस, आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था का कैसा बुरा हाल है, इसका उदाहरण आज फिर देखने को मिला। चाकू से घायल महिला को भर्ती कराने के लिए पुलिस एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकती रही, लेकिन ज्यादातर अस्पतालों ने उसे भर्ती करने में हाथ खड़े कर दिए। फिर किसी तरह एक अस्पताल में व्यवस्था हुई। जब राजधानी में ये हाल है तो प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का क्या हाल होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है। आरोपी को पुलिस ने घटना के छह घंटे के बाद ही गिरफ्तार कर लिया।
मामला देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली कि मद्रासी कालोनी में एक महिला के पेट में चाकू मारकर किसी ने जान से मारने का प्रयास किया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को 108 आपातकालीन सेवा के जरिये कोरोरेशन अस्पताल ले गई। इस अस्पताल में महिला को भर्ती करने के लिए बेड खाली नहीं था। इस पर पुलिस उसे बोरहा अस्पताल रिस्पना ले गई। वहां भी सुविधा नहीं होने के कारण उसे इसके बाद श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया गया।
इस अस्पताल में महिला को प्राथमिक चिकित्सा दी गई। गनीमत है कि तब तक महिला की जान बची रही। इस अस्पताल में भी आइसीयू में बेड खाली नहीं होने पर उसे सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर पीड़िता का उपचार चल रहा है। इसके साथ साथ उक्त घटना मे पीड़िता को चाकू मारने वाले अभियुक्त मनीराम पुत्र चिनप्पा निवासी मद्रासी कॉलोनी को पुलिस ने रेसकोर्स स्थित रेलवे लाइन से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।