Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 29, 2026

एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के दोषी पूर्व जिला सहायक निबंधक को छह साल की सजा

हरिद्वार जिले के पूर्व जिला सहायक निबंधक को कोर्ट ने एक लाख रुपये की रिश्वत देने के मामले में दोषी मानते हुए छह साल की सजा सनाई। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। इस अदा नहीं करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामला वर्ष 2013 का है। तब उक्त अधिकारी को पुलिस सतर्कता की टीम ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में आज फैसला सुनाया गया।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 24 जनवरी 13 को उमराव सिंह सैनी निवासी ग्राम सोनकपुर, थाना टांडा, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी मोहल्ला प्रगति विहार, काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर को विजीलैंस ने गिरफ्तार किया था। तब वह हरिद्वार के जिला सहायक निबंधक के पद पर तैनात थे। उनके खिलाफ जगदीश दत्त शर्मा से विजीलैंस में शिकायत की थी।
आरोप लगाए गए थे कि उनकी सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली ग्रेच्यूटी, फण्ड आदि के भुगतान के एवज में बतौर रिश्वत के एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। इस पर सतर्कता विभाग की टीम ने उक्त अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया था। देहरादून में न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण देहरादून ने छह नवंबर को आरोपी को दोषी करार दिया था। इस पर आज सजा सुनाई गई। इसके तहत छह साल का कारावास और पचास हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में उमराव सिंह सैनी को छह माह की अतिरिक्त भुगतनी पड़ेगी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *