Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

विश्व महिला दिवसः ग्राफिक एरा में विशिष्ट कार्यों के लिए 25 महिलाएं सम्मानित

विश्व महिला दिवस पर देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें फैकेल्टी, नॉन टीचिंग स्टाफ, सिक्योरिटी, हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट से जुड़ी महिला कर्मी शामिल थीं।

विश्व महिला दिवस पर देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें फैकेल्टी, नॉन टीचिंग स्टाफ, सिक्योरिटी, हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट से जुड़ी महिला कर्मी शामिल थीं। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में संचालित कैंटीन की प्रबंधक को एंटरप्रेन्योर अचीवर से सम्मानित किया।
विश्वविद्यालय के डॉ केपी नौटियाल ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड के चांसलर डॉ आर सी जोशी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो डॉ जे कुमार ने सम्मान पत्र और ट्रॉफी प्रदान की। इस समारोह में चांसलर डॉ जोशी ने कहा कि दुनिया में अलग-अलग संस्कृतिया हैं, अलग अलग परिस्थितियां हैं, लेकिन महिलाओं की समस्या एक जैसी है।
समारोह में पॉकेट रेडियो की आरजे आकृति बडोनी ने कहा की सबसे पहले महिलाओं को ही जेंडर इक्वलिटी की सोच को खुद में विकसित करनी होगी तभी वह सही मायने में समाज में समान अधिकार प्राप्त कर सकती है। कुलपति प्रो डॉ जे कुमार ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका
होती है। जो समाज और परिवार की मजबूती व सामंजस्य का आधार होती हैं।
इस कार्यक्रम में ग्राफिक एरा अस्पताल (जीईआईएमएस) की डॉक्टर हिना मित्तल और डॉ प्रियंका गुप्ता ने
भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ ज्योति छाबड़ा, डॉ शिप्रा गुप्ता, डॉ मंदाकिनी, सरोज मुरलीधरण, सविता मैथानी, अनीता ध्यानी, मेहनाज बानो, शेवया उनियाल, कोमल कुमारी, संतोष, आरती कश्यप, रेखा दुबे, सीमा मित्तल आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया।