ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मेडिकल एथिक्स पर कार्यशाला, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज मेडिकल एथिक्स, कानून और प्रोफेशनल कंडक्ट पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने मेडिकल एथिक्स और इससे जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी साझा की। इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बिज़नेस मैनेजमेंट डिपार्टमेंट और ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने संयुक्त रूप से किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि डॉक्टरों का हर निर्णय मरीज के जीवन, स्वास्थ्य और उपचार के परिणामों को प्रभावित करता है। इसलिए चिकित्सा सेवाओं में नैतिक मूल्यों और कानूनी प्रावधानों का पालन करना बेहद जरूरी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वर्कशॉप में ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग के हेड डॉ. अनुज गुप्ता सहित विभाग के अन्य डॉक्टर्स ने मेडिकल एथिक्स, पीसीपीएनडीटी एक्ट, मेंटल हेल्थ एक्ट सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इसके साथ ही मेडिकोलीगल रिपोर्टिंग, चिकित्सा क्षेत्र में नैतिक मूल्यों और कानूनी जिम्मेदारियों के महत्व को भी समझाया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



