ग्राफिक एरा में एआई टूरिज्म हैकाथॉन, वर्क्स लोकली टीम अव्वल

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘एआई-टूरिज्म हैकाथॉन’ नाम से 24 घंटे की हैकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें एआई-टूरिज्म हैकाथॉन में वर्क्स लोकली टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
हैकाथॉन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड पर्यटन की अपर निदेशक पूनम चंद ने कहा कि एआई के माध्यम से पर्यटन स्थलों का बेहतर प्रबंधन करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ पर्यटन को अधिक व्यवस्थित एवं टिकाऊ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
हैकाथॉन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली वर्क्स लोकली टीम में अर्चिता दयाल, वैशावी अवस्थी, वंश गोयल और आयुष रॉय शामिल रहे। वांडरर्स टीम के चिराग शर्मा, वेदांत बुडाकोटी, आयुष नवानी और देबाद्रिता दास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कोडिंग निन्जाज टीम के हर्ष इंदरवाल, पीयूष बत्रा, प्रतीक दीक्षित और जीवन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल कर नगद पुरस्कार जीते। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वहीं, टेक्नोट्रॉनिक्स टीम के अगस्त्य पुरोहित, चिन्मय चौधरी, आशुतोष चंद और सार्थक थपलियाल को बेस्ट पिच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस हैकाथॉन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेटर (टीबीआई) ने संयुक्त रूप से किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



