Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

ग्राफिक एरा में विदेश में उच्च शिक्षा पर कार्यशाला, जर्मनी में छात्रों के करियर के मौके की दी जानकारी

ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में भारतीय छात्रों के लिये जर्मनी में सहयोग और फैलोशिप के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इनमें जर्मनी की मार्टिन लूथर यूनिवर्सिटी की वाइस रेक्टर प्रो. (डा.) क्रिस्टिन फस्र्ट ने भारतीय छात्र-छात्राओं के लिये जर्मनी में पढ़ने व करियर बनाने के अवसरों पर जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यशाला में प्रो. फस्र्ट ने छात्र-छात्राओं को स्लाइड्स के जरिए विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पाठ्क्रमों व शिक्षा पद्वति के बारे में बताया। उन्होंने जर्मनी से पीएचडी व मास्टर करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप, फैलोशिप व ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर आस्ट्रेलिया में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिये आस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आस्ट्रेलिया की प्रख्यात विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को अपने-अपने विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों व शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यशाला का आयोजन ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने किया। इस मौके पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह, डीन इंटरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर, वाइल्ड लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (देहरादून) के वैज्ञानिक प्रो. रमेशकृष्णा मूर्ति और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन डा. भारती शर्मा ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।