Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तराखंड में सर्दी का बढ़ेगा हमला, मैदानी इलाकों में दो दिन का यलो अलर्ट, क्रिसमस से पहाड़ों में शुरू होगा बर्फबारी का दौर

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क है। मैदानी इलाकों में हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में रात और सुबह के समय कोहरा छा रहा है। इसी तरह का मौसम कल भी रहने का अनुमान है। ऐसे में इन जिलों में कोहरे और सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वाहन चलाने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, अन्य इलाकों में दिन में धूप खिलने से सर्दी से राहत है। हालांकि, न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह, शाम और रात को सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। 25 दिसंबर से राज्य के मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे पर देखिए)

दो दिन चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 25 और 26 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फाबारी भी हो सकती है। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 27 दिसंबर को प्रदेशभर में मौसम साफ रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे पर देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार 23 दिसंबर की सुबह करीब दस बजे तक देहरादून का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहने की संभावना है। कल 24 दिसंबर को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी संभव है। इसके बाद 26 दिसंबर से लेकर 30 सितंबर तक अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री रह सकता है। इस बीच 25 से 27 दिसंबर तक और 30 दिसंबर को देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, देहरादून में बारिश की संभावना कम है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।