Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

ग्राफिक एरा में वाइल्डलाइफ वीक शुरू, जंगल और वन्यजीव बचाने का लिया संकल्प

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में वाइल्डलाइफ वीक शुरू हो गया है। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में जंगल और वन्यजीव बचाने के संकल्प लिया गया। संगोष्ठी में विशेषज्ञ डॉ मधु थपलियाल उपस्थित थीं। अपनी प्रस्तुति के दौरान डॉ थपलियाल ने पहाड़ी क्षेत्रों, विशेष रूप से उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने तेंदुए के बढ़ते हमले, बंदरों, जंगली सूअर का आतंक, खेती और जन जीवन से जुड़े बड़े मुद्दों पर चर्चा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं की ओर से बनाई गई अन्य जीवो पर डाक्यूमेन्ट्रिज का प्रदर्शन किया गया।
छात्र छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता और शिक्षकों के लिए स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ अरविंद धन वन्य जीवन को समझने और वन्यजीवों की रक्षा का आह्वाहन किया। इस अवसर पर जीईएचयू के रजिस्ट्रार डॉ अरविंद धन ने सभी को वन्यजीवों को समझने और उनकी रक्षा करने के बारे में बात की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विभाग अध्यक्ष डॉ केके जोशी ने सभी का स्वागत किया और पूरे सप्ताह के कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं
के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ अरविंद चैहान, रेखा गोस्वामी सहित और शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रेरणा शर्मा कार्यक्रम की संयोजक रही।