Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

हरिद्वार के 11 निर्दलीय बीडीसी ने थामा बीजेपी का दामन, भाजपा ने घोषित किए सात मोर्चा प्रभारी

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में आज हरिद्वार से नवनिर्वाचित 11 निर्दलीय क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरिद्वार जिला पंचायत में बहुमत सुनिश्चित करने के बाद पार्टी सभी ब्लॉकों में परचम लहराने जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस समारोह में भाजपा की सदस्यता लेनें वालों बीडीसी मेम्बरों में निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख नदीम, पप्पू, इकराम, अब्दुल, दिलशाद, यूसुफ, अमजद, सत्तार, शाहनवाज, सुलेमान, के नाम शामिल थे। इस मौके पर भट्ट ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी धर्म व जाति का भेदभाव किये देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं, उसी का नतीजा है बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का भाजपा में आना है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को विश्वास दिलाया कि पार्टी व सरकार उनकी भावनाओं का उचित सम्मान करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने अपने संबोधन में कहा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजे साबित कर रहे है कि जनता दिल्ली से लेकर गांव तक भाजपा की सरकार चाहती है। उन्होंने कहा हम विश्वास दिलाते है कि केंद्र व राज्य सरकार के चहुमुखी विकास कार्यों को पंचायतों के माध्यम से घर घर अधिक पैमाने पर चलाया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, हरिद्वार अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष भैहरोज प्रधान, पूर्व अध्यक्ष राजपाल सिंह, स्यामवीर सैनी, कुंवर जपेंद्र सिंह आदि अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदेश अध्यक्ष ने घोषित किए सात मोर्चा प्रभारी
उत्तराखंड भाजपा ने अपने संगठन के सात मोर्चो के प्रभारी घोषित कर दिये हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार पार्टी के मोर्चों के प्रभारियों की ये नियुक्ति की गई हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट को युवा मोर्चा, कुलदीप कुमार को महिला मोर्चा, प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी को किसान मोर्चा, राजेन्द्र बिष्ट को अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली को अल्पसंख्यक मोर्चा, मती नीरू देवी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को ओबीसी मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है।