झगड़े के बाद पत्नी गई मायके, नहीं थमा विवाद और फोन पर भी हुई लड़ाई, फिर पति ने फांसी लगाई
आपसी विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई। विवाद यहां भी नहीं थमा और फोन पर ही दोनों का झगड़ा हुआ। इसके बाद पति ने फांसी लगा ली। घटना देहरादून में पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की विश्वकर्मा कालोनी की है।
आपसी विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई। विवाद यहां भी नहीं थमा और फोन पर ही दोनों का झगड़ा हुआ। इसके बाद पति ने फांसी लगा ली। घटना देहरादून में पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की विश्वकर्मा कालोनी की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के मुताबिक आज सूचना मिली कि विश्वकर्मा कॉलोनी में किसी व्यक्ति ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर मकान मालकिन पुष्पा खंडूरी पत्नी स्व रमेश खंडूरी मौजूद मिली। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 16 माह से संतोष (30 वर्ष) पुत्र राम सुमर निवासी लखनऊ उनके घर पर किराए पर रह रहा था।
उन्होंने बताया कि संतोष बिजली मिस्त्री का कार्य करता था। उसकी पत्नी और बच्चे भी साथ रह रहे थे। पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।कुछ माह पूर्व पत्नी विवाद के कारण अपने मायके चली गई थी। कल रात भी संतोष का पत्नी के साथ फोन के माध्यम से विवाद हो रहा था। वह गाली गलौज कर लड़ रहा था। आज सुबह जब वह नहीं उठा, उनके बेटे ने दरवाजा खटखटाया, जो कि अंदर से बंद था। तब रोशनदान से देखा तो संतोष ने शॉल के माध्यम से पंखे से फांसी लगा रखी थी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



