विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, सीएम ने ट्विट कर दी जानकारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड मूल के क्रिकेटर और टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। रविवार देर रात मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखंड के लाल ऋषभ पंत को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद और जन- स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन- स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “राज्य ब्रांड एंबेसडर” नियुक्त किया है। @RishabhPant17 pic.twitter.com/7vVyoXUmwP
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 19, 2021
ऋषभ पंत उत्तराखंड के रुड़की जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट के सफर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इंडियन प्रीमियम लीग में पांचवें सबसे कम उम्र के कप्तान बनने का रिकार्ड भी उनके नाम है। तब उनकी उम्र महज 23 साल छह महीने थी। ऋषभ पंत ने अपने खेल से सभी लोगों का दिल जीत लिया। उत्तराखंड के सीएम धामी ने अपने ट्वीट में कहा कि वीडियो काल के माध्यम से मैंने उन्हें शुभकामनाएं दी और भेंट के लिए आमंत्रित किया है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



