Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

भारत में सात हजार के नीचे आया नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, उत्तराखंड में भी राहत

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में भी राहत देखी गई।

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में भी राहत देखी गई। सोमवार 20 दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6563 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 132 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 8077 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 34187017 हो गई है। भारत में अभी रिकवरी रेट 98.39 फीसद है। सक्रिय मामलों की बात करें तो पूरे देश में अभी 82267 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 1582079 लोगों को वैक्सीन डोज लगाई गई हैंय़ अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1376720359 हो चुका है।। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 877055 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 665112580 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में रविवार 19 दिसंबर को कोरोना के 7081 नए मामले और 264 मौत, शनिवार 18 दिसंबर को कोरोना के 7145 नए केस और 289 लोगों की मौत, शुक्रवार 17 दिसंबर को कोरोना के 7447 नए संक्रमित मिले और 391 लोगों की मौत, गुरुवार 16 दिसंबर को 7974 नए कोविड-19 केस और 343 लोगों की मौत, बुधवार 15 दिसंबर को 6984 नए कोविड -19 केस और 247 लोगों की मौत, मंगलवार, 14 दिसंबर को कोरोनावायरस के 5784 नए केस और 252 मरीजों की मौत, सोमवार 13 दिसंबर को कोरोना वायरस के 7350 नए मामले और 202 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में 15वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से कमी दर्ज की गई। वहीं 15वें दिन भी लगातार कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। टिहरी और उत्तरकाशी जिला कोरोनामुक्त हैं। रविवार 19 दिसंबर की शाम को जारी की गई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शनिवार 18 दिसंबर को 25 नए संक्रमित मिले थे। हालांकि रविवार को सैंपलिंग भी 10697 रही, जो कम है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 551 केंद्रों में 26904 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.12.19 Health Bulletin
अब तक कुल 7413 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344591 हो गई है। इनमें से 330820 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 168 है। अब तक प्रदेश में कुल 7413 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।