Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

काफिले के लिए प्रशासन ने रुकवाया ट्रैफिक तो भड़क गए सीएम, बोले-ये क्या नाटक है, कोई राजा महाराज आ रहा है क्या

आमतौर पर सीएम या किसी वीवीआइपी के काफिले के गुजरने के दौरान पुलिस ट्रैफिक रोक देती है और इससे आमजन को परेशानी होती है।

आमतौर पर सीएम या किसी वीवीआइपी के काफिले के गुजरने के दौरान पुलिस ट्रैफिक रोक देती है और इससे आमजन को परेशानी होती है। ऐसे काफिले में गुजरने वाला भले ही कितना भी जनता के दुख दर्द की बात कर वोट हासिल कर उस मुकाम पर पहुंचता है, लेकिन वह भी लोगों की इस तरह की समस्यओं के प्रति अनजान रहता है। उत्तराखंड के देहरादून में एक बार एक बारात को इसलिए रोका गया था कि वहां से राज्यपाल का काफिला गुजरने वाला था। तब बारात का स्थान बदला गया। अब इस राज्य के सीएम को देखिए, जो रास्ता रोकने से भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को डांट लगाई। साथ ही हिदायत दी। कहा कि-हम राजा महाराजा नहीं हैं।
यह घटना असम के नगांव जिले के गुमोथा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर हुई। उपायुक्त (डीसी) निसर्ग हिवारे ने सुरक्षा कारणों से यातायात रोकने का आदेश दिया था। जब मुख्यमंत्री वहां पहुंचे तो उन्होंने भीषण जाम देखा और अपनी गाड़ी रोककर कारण जानने के लिए नीचे उतर गए। जाम लगने की वजह जानकर मुख्यमंत्री उपायुक्त पर नाराज हो गए और ट्रैफिक रोकने का आदेश देने पर अधिकारी पर चिल्लाने लगे। बाद में उन्होंने कहा कि राज्य में वीआईपी संस्कृति की अनुमति नहीं दी जाएगी।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के काफिले के लिए जामरहित और सुरक्षित रास्ता दिलाने के लिए जब जिलाधिकारी ने ट्रैफिक रुकवा दिया और वहां बड़े पैमाने पर जाम लग गया। तब खुद मुख्यमंत्री अधिकारी पर बिफर पड़े। जिला कलेक्टर के आदेश के बाद ट्रैफिक जाम होने के बाद सीएम ने उन्हें जमकर फटकार लगाई।
मुख्यमंत्री ने वीआईपी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अधिकारी को फटकार लगाने वाले इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री अपने लाव लश्कर के साथ जा रहे होते हैं, तभी उन्हें ट्रैफिक जाम दिखता है। इसे देखकर वह बिफर पड़ते हैं। सीएम जिला कलेक्टर से कहते हैं कि-डीसी साहब ये क्या नाटक है? गाड़ी क्यों रुकवाया है? कोई राजा, महाराजा आ रहा है क्या? ऐसा मत करो। लोगो को कष्ट हो रहा है। गाड़ी जाने दो।
सीएम का आदेश मिलते ही वहां ट्रैफिक शुरू हो जाता है।