Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

कार पर जब पूर्व विधायक लिख सकते हैं तो एक्स क्लास मॉनिटर क्यों नहीं

अक्सर कार में नंबर प्लेट या फिर उसके आसपास लोग अपना परिचय भी लिख देते हैं, जबकि ये नियमों के विपरीत है। पूर्व विधायक हों या वर्तमान विधायक, या फिर किसी संगठन का पदाधिकारी, या कोई दूसरा व्यक्ति। ऐसे लोगों के वाहनों में उनका परिचय भी लिखा होता है।

अक्सर कार में नंबर प्लेट या फिर उसके आसपास लोग अपना परिचय भी लिख देते हैं, जबकि ये नियमों के विपरीत है। पूर्व विधायक हों या वर्तमान विधायक, या फिर किसी संगठन का पदाधिकारी, या कोई दूसरा व्यक्ति। ऐसे लोगों के वाहनों में उनका परिचय भी लिखा होता है। कई साल पहले देहरादून में एक नेताजी तो मेयर का चुनाव लडे़ और उन्होंने कार के आगे की तरफ एक तख्ती लगा दी थी। उस पर लिख दिया मेयर प्रत्याशी। जब चुनाव हारे तो मेयर प्रत्याशी से आगे पूर्व लिख दिया। अब सोशल मीडिया का जमाना है। ऐसी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगती है, जो कुछ अलग अंदाज में हो।
अब एक फोटो वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस तस्वीर को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। फोटो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है। फोटो में आप देख सकते हैं कि एक लाल रंग की पुरानी कार नजर आ रही है। इसमें आगे नंबर प्लेट भी है। कार काफी पुरानी है और इसकी खास बात जो है वो है इसकी नंबर प्लेट। कार की नंबर प्लेट पर लिखा है, भूतपूर्व कक्षानायक और अग्रेंजी में लिखा है एक्स क्लास मॉनिटर।

अबतक लोगों ने कार की नंबर प्लेट पर लिखे हुए बहुत से टाइटल देखें होंगे, लेकिन ये टाइटल तो शायद ही किसी ने पहले कभी देखा होगा। लोग इस वायरल फोटो को देख ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अबतक का सबसे अच्छा टाइटल। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं तो क्लास मॉनिटर भी नहीं था, मैं क्या लिखूं ?

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।