Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

शादी की कार नदी में गिरी, दूल्हा सहित नौ लोगों की मौत

एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें शादी की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दूल्हा समेत 9 लोगों की मौत हो गई।

एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें शादी की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दूल्हा समेत 9 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग राजस्थान से मध्य प्रदेश शादी के लिए जा रहे थे। तभी कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र में बारातियों की कार चंबल नदी में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गई। राजस्थान सरकार ने मृतकों के पीड़ित परिवारों के लिए दो लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही कहा कि जिनके घर में दो से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, उनके लिए पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी दुर्घटना पर शोक जताया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार दुर्घटनाग्रस्त तब हुई, जब उनके चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह राजस्थान के कोटा जिले में एक नदी में गिर गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी कार सवार शादी में उज्जैन जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब साढ़े सात बजे मिली, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
कोटा के एसपी ने बताया कि बारात राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा गांव से मध्य प्रदेश के उज्जैन जा रही थी। उन्होंने कहा कि नींद के कारण ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और ये हादसा हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, चंबल नदी में कार के गिरने से दूल्हे समेत नौ बारातियों की मौत बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। कलेक्टर से बात की है और स्थिति का आकलन किया है। मेरी गहरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। भगवान उन्हें दुख को सहने की शक्ति दें. मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।