उत्तराखंड में एक सप्ताह तक मौसम रहेगा साफ, इन दो दिन तापमान में परिवर्तन के चलते फ्लू का यलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है। हर दिन पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिल रही है। आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, तापमान में उतार चढ़ाव के चलते राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 और 11 दिसंबर को सर्दी और फ्लू के प्रसार की संभावनाओं का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बुजुर्गों और बच्चों को ऊनी और गर्म कपड़े पहनाने की सलाह दी गई है। ताकि तापमान में उतार चढ़ाव से बचा जा सके। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल 12 दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)तापमान की स्थिति
गुरुवार आठ दिसंबर की सुबह दस बजे तक देहरादून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल नौ और दस नवंबर तो तापमान में वृद्धि हो सकतीहै। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री हो सकता है। 12 और 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट रह सकती है। ये गिरावट आगे भी जारी रहेगी। 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और 15 दिसंबर को 22 डिग्री रह सकता है। दस दिसंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल छा सकते हैं।



