कब्रिस्तान में 1300 साल से दफन था वेशकीमती हार, खुदाई में गहनों के साथ मिला राजकुमारी का कंकाल
पुरातत्वविदों ने 1300 साल पुराने सोने के एक हार की खोज की है। एक निर्माण परियोजना के तहत प्रारंभिक एंग्लो सैक्सन दफन स्थल में मध्य इंग्लैंड में सोने और कीमती पत्थरों से बना 1,300 साल पुराना यह हार मिला। यह हार सोने, गार्नेट और अन्य कीमती पत्थरों से बना है। यह नेकलेस मध्य ब्रिटेन की साइट से खोजा गया है। हार और अन्य कीमती चीजों को नॉर्थम्प्टनशायर काउंटी में स्थानीय लोगों ने अप्रैल में खोजा था। इसे हार्पोल ट्रेजर कहा जा रहा है। इस खजाने ने एंग्लो-सैक्सन इंग्लैंड में कुछ महिलाओं की शक्तिशाली भूमिका का भी खुलासा किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)सीएनएन की खबर के अनुसार, खजाने का पता लगाने वाले म्यूजियम ऑफ लंदन आर्कियोलॉजी के शोधकर्ताओं के अनुसार, इन गहनों को एक कुलीन महिला के साथ दफनाया गया था। उसकी मौत 630 ईस्वी से 670 ईस्वी के बीच हुई थी। खजाने में एक बड़ा सिल्वर क्रॉस, दो पॉट्स और एक तांबे का बर्तन भी शामिल था। यह सुझाव देता है कि महिला अपने आप में शक्तिशाली और बेहद धार्मिक थी, संभवतः एक ईसाई गुरू या राजकुमारी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ब्रिटेन में कई जगह कुलीन महिलाओं की दर्जनों कब्रें खोजीं जा चुकी हैं। इन्हें Bed Burials के नाम से जाना जाता है। कुछ मामलों में कब्रों में इसी तरह के हार भी मिल चुके हैं। इनमें से कुछ साइट्स 7वीं शताब्दी ईस्वी से भी ज्यादा पुरानी हैं। यह खोज 11 अप्रैल को की गई थी, लेकिन इसे पहली बार मंगलवार को सार्वजनिक किया गया था। म्यूजियम के अधिकारियों ने कहा कि खोज का अध्ययन करने में कम से कम दो साल लगेंगे लेकिन उम्मीद है कि हार्पोल खजाने को आखिर में सभी के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इससे पहले दक्षिण अमेरिका के पेरू में पुरातत्वविदों ने एक कब्रिस्तान की खुदाई के दौरान 1300 साल पुराने एक मकबरे की खोज की थी। उत्तरी लीमा में खुदाई के दौरान उन्हें वारी साम्राज्य का मकबरा मिला था। इस मकबरे में ‘Lord of Huarmey’ के अवशेष पाए गए थे। इसके साथ छह अन्य लोगों के भी अवशेष मिले थे। यूनिवर्सिटी ऑफ वारसॉ ने इस खोज की घोषणा की थी। खास बात यह कि मानव अवशेषों के साथ बड़े पैमाने पर सोने और चांदी के गहने भी पाए गए थे।



