Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

उत्तराखंड में आज होली खेलने के अनुरूप मौसम, अब इस दिन से शुरू होगा राज्यभर में बारिश का दौर

उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में होली के दिन मौसम साफ है। हालांकि, कहीं कहीं हल्के बादल जरूर हैं, लेकिन होली खेलने के अनुरूप मौसम है। आज 25 मार्च को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल 26 मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। 27 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो दिन का यलो अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 28 मार्च को उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी 11 जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 29 मार्च को राज्यभर में बारिश की संभावना है। ऐसे में दो दिन के लिए बारिश प्रभावित जिलों के लिए आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
सोमवार 25 मार्च की सुबह 11 बजे तक देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। 26 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 30, 31, 31, 28, 30, 30 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 17, 18, 19, 18, 17, 18, 15 डिग्री रह सकता है। एक अप्रैल तक देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे। इस दौरान 30 मार्च को भी देहरादून में बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।