Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

संभलकर खेलना होली, सिर उठा रहा है कोरोना, खांसी जुकाम की शिकायत पर करा लें टेस्ट

एक बार फिर से भारत में कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। हालांकि, नए संक्रमितों की संख्या मामूली है। इसके बावजूद होली का त्योहार संभलकर ही खेलें। यदि किसी को खांसी और जुकाम की शिकायत है तो वह टेस्ट जरूर कराएं। साथ ही होली खेलते समय लोगों से दूरी बनाकर रखें। भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। साथ ही मौत का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। वहीं, उत्तराखंड में राहत है। सोमवार 25 मार्च की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 121 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एक मौत दर्ज की गई। इससे पहले रविवार 24 मार्च को 132 नए संक्रमित मिले थे और दो मौत दर्ज की गई थी। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533540 हो गई है। 24 घंटे के भीतर 112 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44499301 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 924 है। रविवार को देशभर में 364 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,68,71,701 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में नहीं मिला नया संक्रमित
उत्तराखंड में रविवार 24 मार्च को कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले शनिवार 23 मार्च को प्रदेश में कोरोना के सात नए संक्रमित मिले थे और एक मरीज की कोरोना से मौत हुई थी। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 26 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7774 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।