Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तराखंड में 11 मार्च से बिगड़ेगा मौसम, जानिए आगामी चार दिन के मौसम का हाल

उत्तराखंड में मौसम फिर से करवट बदलने जा रहा है। वैसे आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावन है। वहीं, कल से अगले चार दिनों तक मौसम में और बदलाव होने जा रहा है।


उत्तराखंड में मौसम फिर से करवट बदलने जा रहा है। वैसे आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावन है। वहीं, कल से अगले चार दिनों तक मौसम में और बदलाव होने जा रहा है। राज्य मौसम विभाग के मुताबिक कल 11 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ सहित ऊंचे स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही गर्जना के साथ बिजली चमकेगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।
12 मार्च को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की बारिश होगी। साथ ही गर्जन के साथ बिजली चमकेगी। 13 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं, विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 14 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादनू और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।