Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

देखें वीडियोः आपकी आंख खा जाएगी धोखा, जिसे समझ रहे हो केला-वह तो है सांप

इन दुनियां में तरह तरह के जीव हैं। कई जीव ऐसे हैं, जो फूल, पत्ती और फल की तरह नजर आते हैं। अब केला तो हर किसी को पसंद होता है। यदि केले की शक्ल में ही सांप बैठा हो तो आप इसे क्या कहोगे। जी हां, सोशल मीडिया में एक इसी तरह ऐसे सांप का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे आप पहली नजर में केला ही समझ बैठोगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वीडियो में सबसे पहले एक टेबल पर केला और उसकी तरह दिखने वाला सांप देखा जा सकता है। सांप को भी आप पहली नजर में केला ही समझोगे। वीडियो में सांप केले की तरह रंग का दिखाई दे रहा है। इसके शरीर पर पके हुए केले की तरह ही चिट्टे दिखाई दे रहे हैं। दोनों को एक साथ देखने पर शायद ही कोई इनमें पहली बार में अंतर ढूंढ पाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

यूं तो में दुनिया में कई तरह के सांप पाए जाते हैं, लेकिन केले की तरह दिखने वाले इस सांप को बनाना बॉल पायथन के नाम से जाना जाता है। केले की तरह दिखने की वजह से ही इस सांप का नाम केले के नाम पर पड़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम में इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसे देख हर कोई हैरान है। वीडियो में सांप (Snake) को एक शख्स अपने हाथों से उठाते भी देखा जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद हैरत में पड़े यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।