देखें वीडियोः पहाड़ों की पगडंडियां लांघ रहे विजयपाल सजवाण, कार्यकर्ताओं में जोश, बड़ी संख्या में लोग हो रहे कांग्रेस में शामिल
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर गंगोत्री विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया। वह पहाड़ों में पगडंडियां लांघ रहे हैं। दूर दराज के गावों में पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह लोगों को कांग्रेस में शामिल भी करा रहे हैं। साथ ही बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर जोरदार हमले भी बोल रहे हैं।इस दौरान पूर्व विधायक सजवाण ने लोगों से कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार अब धुआं छोड़ रही है। विकास कार्य ठप हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार ने लोगों की भलाई के लिए जो भी योजनाएं चलाई थी, उन्हें भी प्रदेश में बंद कर दिया गया है। ऐसे में पहाड़ों में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। अब वक्त आ गया है कि जनविरोधी इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए।
विजयपाल सजवाण ने आज धनारी क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन चिलमुड़गांव, भटवाड़ी, पंचांणगांव, धारकोट, मिश्रगांव व कुलेथ, दिक व मंजकोट में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। धनारी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को अपार समर्थन मिल रहा है। घर-घर से लोग उनसे जुड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। इसमे मिश्रगांव से सेवानिवृत्त शिक्षक प्रसिद्ध संगीतज्ञ सूर्यमणी नौटियाल, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सूर्य प्रकाश नौटियाल, गंगासागर (हर्षमणि) नौटियाल, दिक के पूर्व प्रधान चैन सिंह गुनसोला, सेनि राजस्व उप निरीक्षक भगवान सिंह गुनसोला, पंचाणगांव से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी, धारकोट से मनोज जगूड़ी, अनिता देवी सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
उत्तरकाशी जिले के बरसाली क्षेत्र से पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट (बिंदु भाई), जिला सहकारी बैंक के निदेशक रणधीर बिष्ट, ग्राम प्रधान बरसाली सरिता बिष्ट, मातली से क्षेत्र पंचायत सदस्य आशाराम जुयाल, पूर्व प्रधान चिणाखोली महावीर राणा, बड़ेथी से चन्द्रमणि नौटियाल, अर्जुन भंडारी, कुराह से मोनू बिष्ट, थाती से विष्णु परमार, गेंवला से सूरत चंद रमोला ने कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के समर्थन में भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता गृहण की।
इनके अलावा मुखवा गांव से आशुतोष सेमवाल, गोरशाली से विनय पंवार, नेताला से रजनेश राणा, पंचांणगांव धनारी से हुकम सिंह बरमोड़ा, झाला से मुकेश, आजाद रावत, प्रमोद रौतेला, बार्सू से रघुवीर सिंह बिष्ट, राजपाल सिंह रावत, पुष्पेंद्र रावत, प्रमोद बिष्ट आदि ने कांग्रेस का दामन थामा। काशी के प्रसिद्ध कथावाचक डॉ दुर्गेश आचार्य जी के सुपुत्र व्यास महामाया प्रसाद ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण को अपना पूर्ण समर्थन देकर जीत का आशीर्वाद दिया। वीरपुर डुंडा व अन्य क्षेत्रों से अनेक युवाओं ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें वीरपुर डुंडा से आर्यन, मानव, माधव, सौरभ, ध्रुव, नावंग, ध्रुव, मातली से विकास रावत व जोशियाड़ा से गौरव पंवार आदि शामिल थे।
विकास के नाम पर दें वोट
उन्होंने निचला बाड़ागड्डी क्षेत्र के अठाली, चामकोट, दिलसौड़, डांग और पोखरी गांव में भ्रमण एवं जनसंपर्क कर 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। यहां ग्रामीणों को संबोधित कर उन्होंने विकास के नाम पर वोट करने की अपील की। सजवाण ने कहा कि पिछले कार्यकाल में OBC का मामला रहा हो, इंजीनियरिंग कॉलेज हो, चाहे बाड़ागड्डी क्षेत्र की सहलुयत के लिए उपतहसील की स्थापना रहा हो, या अठाली में पुलों का निर्माण रहा हो, उन्होंने विकास के हर उस पायदान को छुआ है। इससे आमजन को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आगे भी मेरी प्राथमिकता रहेगी कि अपने इस क्षेत्र को विकसित करने की हर कसौटी पर खरा उतर सकूं। इस दौरान स्थानीय बुजुर्गों, महिलाओं और युवा साथियों ने सजवाण जी के प्रति अपार समर्थन जताकर जीत का जयघोष किया।



