उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में फिर बढ़ोत्तरी, सात की मौत
उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शुक्रवार 28 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 2813 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में सात लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई। एक दिन पहले गुरुवार 27 जनवरी को कोरोना के 2439 नए संक्रमित मिले थे और 13 लोगों की मौत हुई थी। उत्तराखंड में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 1422 केंद्रों में 76633 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.01.28 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7521 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 70427 हो गई है। इनमें से 37312 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 3042 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 30927 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7521 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 103 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.15 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 52.98 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।



