Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल ने भटवाड़ी प्रखंड के गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों से की विकास कार्यों को लेकर चर्चा

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भटवाड़ी प्रखंड के लाटा एवं सैंज गांव का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों, युवाओं एवं मातृशक्ति से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उनके सुख-दुःख में सहभागी बने। साथ ही ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर क्षेत्र के विभिन्न समसामयिक विषयों, स्थानीय समस्याओं एवं गांव के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए जनसंवाद अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा मिले आत्मीय स्नेह, सम्मान और विश्वास से वे अभिभूत दिखे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता विजयपाल सजवाण ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का यह स्नेह और भरोसा ही उन्हें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधान अनिल रावत, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश नेगी, सैंज गांव के प्रधान प्रतिनिधि विनोद पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद तथा विरेंद्र नौटियाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *