Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

देखें वीडियोः शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी की चली गई याददाश्त, रोहित शेट्टी को मार दी लात

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया में अपनी फोटो और वीडियो को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। उनकी वीडियो को फैंस खूब पसंद भी करते हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया में अपनी फोटो और वीडियो को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। उनकी वीडियो को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। अब यहां ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें शिल्पा शेट्टी शूटिंग के दौरान अपनी याददाश्त को ही भूल गई। वह अजीबोगरीब हरकत करने लगती है। यही नहीं, वह डायरेक्टर रोहित शेट्टी को भी एक लात जमा देती है।
वीडियो में शिल्पा शेट्टी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं, इतना ही नहीं वे सेट पर कुछ ऐसा कर देती हैं कि जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी ही चर्चा हो रही है। इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर शिल्पा शेट्टी चेन्नई एक्सप्रेस के थांगाबली डायलॉग को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं। जैसे उस फिल्म में दीपिका पादुकोण शाहरुख खान को लात मार देती हैं, वैसे ही इस सीन में शिल्पा डायरेक्टर रोहित शेट्टी को लात मार देती हैं।

इस सीन को देखने के बाद किरण खेर और बादशाह अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। वीडियो को देखने के बाद फैंस भी मजे ले रहे हैं। एक फैन ने लिखा सही है बॉस तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा मजा आ गया। इस सीन को शिल्पा शेट्टी ने बखूबी निभाया है जैसा की दीपिका पादुकोण ने किया था। इससे पहले एक वीडियो और भी वायरल हुआ था। उस वीडियो में शिल्पा ने रोहित के हाथ पर कांच की बोतल फेंक के मार दी थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।