Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

देखें वीडियोः शादी के लिए पंडितजी पढ़ रहे थे मंत्र, तभी बजने लगा डीजे, दूल्हा और दुल्हन ने किया ऐसा कि सब रह गए दंग

सोशल मीडिया में शादी समारोह की फोटो और वीडियो अक्सर वायरल होती रहती हैं। इनमें कुछ अलग होता है, तो वो देखने वालों को पसंद आती है।

सोशल मीडिया में शादी समारोह की फोटो और वीडियो अक्सर वायरल होती रहती हैं। इनमें कुछ अलग होता है, तो वो देखने वालों को पसंद आती है। अब एक वीडियो इसी तरह की वायरल हो रही है। शादी समारोह चल रहा है। पंडितजी मंत्र पढ़ रहे हैं। बगल में दूल्हा और दुल्हन बैठे हैं। तभी अचानक डीजे बजने लगता है। फिर ऐसा हुआ कि सब दंग रह गए।
ये तो पता नहीं चल पाया कि वीडियो कहां का है, लेकिन उसमें जो दिख रहा है, उसे देखकर भरपूर मनोरंजन होगा। पंडितजी विवाह के रस्म पूरी करा रहे थे तो डीजे बजने पर दूल्हा झूमने लगता है। एक बार वह नाचने के लिए खड़ा हो जाता है, लेकिन उसका हाथ दुल्हन पकड़ती है और उसे बैठा देती है। करीब दो मिनट सात सेकेंड के इस वीडियो में दूल्हा गाना सुनकर और अधिक उत्साहित हो जाता है। वह दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे पूजा स्थल के कुछ फीट दूर ले जाता है और दोनों नाचने लगते हैं। इनके साथ पंडितजी भी नाचते नजर आ रहे हैं। साथ ही वह अपनी पौथी से मंत्र भी पढ़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो को दूल्हे से यादगार बना दिया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।