Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

देखें वीडियोः हिंदुस्तान में दो हजार के नोट की तरह रातोंरात पैदा हो गई-मोदी जी की बेटी

हिंदुस्तान में दो हजार के नोट की तरह रातोंरात पैदा हो गई पीएम मोदी जी की बेटी। इसका आतंकवादी अपहरण कर लेते हैं और पाकिस्तान ले जाते हैं। ये बेटी तो तूफान है। वो तो आतंकवादियों की हालत खराब कर देती है। हर तरफ उसकी चर्चा हो रही है। ये कोई घटना नहीं, बल्कि एक नई फिल्म है, जो इन दिनों खासी चर्चा का विषय बनी है। फिल्म का नाम मोदी जी की बेटी है। यह फिल्म काफी वक्त से सुर्खियों में बनी हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मंगलवार को फिल्म ‘मोदी जी की बेटी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसके बाद से यह तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म ‘मोदी जी की बेटी’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसमें विक्रम कोचर, तरुण खन्ना, पितोबाश त्रिपाठी और अवनि मोदी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘मोदी जी की बेटी’ के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब हंसाने वाली है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो खुद को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी होने का दावा करती है। इस बात का पता पाकिस्तान अधिकृत कश्‍मीर में ट्रेनिंग ले रहे दो आतंकी को लग जाता है। दोनों आतंकी उस लड़की को पीएम मोदी की बेटी समझकर किडनैप करके पाकिस्तान ले आते हैं। इसके बाद मोदी जी की बेटी उनकी हालत खराब कर देती है। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म के डायलॉग्स भी दर्शकों को खूब हंसाने वाले हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आपको बता दें कि फिल्म ‘मोदी जी की बेटी’ में पीएम मोदी की बेटी की भूमिका अवनि मोदी कर रही हैं। यह फिल्म अगले महीने 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘मोदी जी की बेटी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।