Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देखें वीडियोः सरकारी दफ्तर से फाइल चुराकर भागी बकरी, कर्मचारी ने पीछे लगाई दौड़, फिर जो हुआ खुद ही देख लो

सरकारी दफ्तर से फाइल चुराकर यदि बकरी भाग जाए तो क्या कहेंगे। जी हां ये सच है। यहां ऐसा ही कुछ हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में अब तेजी से वायरल हो रहा है।

सरकारी दफ्तर से फाइल चुराकर यदि बकरी भाग जाए तो क्या कहेंगे। जी हां ये सच है। यहां ऐसा ही कुछ हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में अब तेजी से वायरल हो रहा है। एक दिन के भीतर इसे 45 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। जहां एक सरकारी दफ्तर में बकरी घुस गई और एक ‘फाइल’ लेकर भागने लगी। वीडियो देखकर तो यही लग रहा है कि ‘फाइल’ बहुत जरूरी होगी, तभी तो बकरी के पीछे-पीछे एक शख्स भी दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। देखकर साफ पता चल रहा है कि वो शख्स किसी तरह बकरी से वो फाइल छीन लेना चाहता है, लेकिन बकरी कम नहीं है, वो भी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है और उसे भगाए ही जा रही है।
22 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि काले रंग की एक बकरी मुंह में कुछ कागज दबाए खड़ी है। जैसे ही दौड़कर एक शख्स उसके पास पहुंचता है, बकरी भी तेजी से भागने लगती है। इसके बाद बकरी आगे आगे और उससे फाइल लेने वाला उसके पीछे पीछे दौड़ लगा रहा है। कई लोग इस नजारे को देखकर मजा लेते नजर आ रहे हैं।

ये मजेदार वीडियो को एक दिसंबर को ट्विटर पर शेयर करते @apnarajeevnigam नाम के यूजर ने लिखा- कानपुर भी गजबे है भाई… एक बकरी सरकारी कार्यालय से पेपर चबा के भाग रही है और कर्मचारी पीछा कर रहे है। बकरी का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। लोग वीडियो पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बकरी सरकारी कार्यों का मुआयना कर रही है. दूसरे ने लिखा बकरी सरकारी लगती है। एक यूजर लिखते हैं-अरब का बकरा है। कह रहा है, ‘कागज नहीं दिखाउंगा, सरकारी सहायता खाऊंगा। वहीं, एक यूजर लिखते हैं कि-अरे नगर निगम का औलाद तुम्हें पता तो होगा कि उत्तर प्रदेश में भैंस को पुलिस ढूंढती थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।