Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देखें वीडियोः बारिश में जगह जगह धंस गया बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, पांच दिन पहले पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को ही देख लीजिए। बारिश के चलते बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे उद्घाटन के 5 दिनों के भीतर ही जगह-जगह से धंस गया।

यदि कोई दावा करे कि ये सड़क जल्द खराब नहीं होगी, तो इसे बेमानी कहा जाएगा। उत्तराखंड में बन रही आल वेदर रोड को तो यही कहकर प्रचार किया जा रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्र में ही नई सड़क नहीं टिक पा रही है तो पर्वतीय क्षेत्र में कैसे टिकेगी। अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को ही देख लीजिए। बारिश के चलते बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे उद्घाटन के 5 दिनों के भीतर ही जगह-जगह से धंस गया। अरबों रुपये पानी की तरह बहाकर जिस बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे को बनाया गया था। 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला जालौन के कैथेरी में इसका उद्घाटन किया था। उसी बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे की हकीकत चंद दिनों में ही सामने आ गई। कल शाम हुई बारिश के बीच बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे जगह-जगह धसक गया है। इस कारण कई बड़े-बड़े हादसे होते-होते रह गए। बताते चलें कि बुन्देलखंड को नई पहचान दिलाने के लिए बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे बनाया गया है। यह बुन्देलखंड एक्सप्रेस चित्रकूट के भरतकूप से शुरू होकर इटावा के कुदरेल में मिला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

16 जुलाई को प्रचार-प्रसार के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे का उदघाटन होने के बाद इस पर वाहन दौड़ने लगे। इसी बीच एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता सामने आ गई। बताया जा रहा है बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर क्रमांक 195 किलोमीटर पर छिरिया सलेमपुर के पास धसक गया है, जिस कारण बीती रात्रि दो कारें और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस सड़क का वीडियो बनाकर राहगीर सोशल मीडिया में भी डाल रहे हैं। इसके अलावा औरेया जिले में अजीतमल के पास भी एक्सप्रेस-वे धसक गया है। उद्घाटन के महज 5 दिन बाद ही एक्सप्रेस-वे के जगह-जगह धसक जाने के कारण गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वही प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।