Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

देखिए रोंगटे खड़े करने वाला वीडियोः एक बंदर ने डाला मुसीबत में, सड़क से कई फीट नीचे ऐसे गिरी कार, शुक्र है कि..

हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक खौफनाक कार हादसे का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बंदर ने कार चालक सहित उसमें सवार सभी लोगों को मुसीबत में डाल दिया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक खौफनाक कार हादसे का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बंदर ने कार चालक सहित उसमें सवार सभी लोगों को मुसीबत में डाल दिया। बंदर को बचाने की कोशिशों में कार सड़क से कई फीट नीचे जा गिरी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार एलिवेटेड रोड से फिसल कर कई फीट नीचे पार्किंग में जा टकराती है। हादसा उस समय हुआ जब एक बंदर कार के सामने आ गया और उसके बचाने के प्रयास में कार चला रहे व्यक्ति ने नियंत्रण खो दिया। सीसीटीवी में कैद हुए हादसे के वीडियो में कार को सड़क के किनारे बनी रेलिंग को तोड़ते हुए शिमला के होटल हिमलैंड की पार्किंग में गिरते हुए साफ देखा जा सकता है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद दो राहगीर कार में फंसे लोगों को बचाने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही देर में कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए वहां कई लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। काफी मशक्कत के बाद लोग कार को सीधा कर पाए और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाल पाए। कार में 4 साल के बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे।

शुक्र रहा कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, सभी बाल-बाल बच गए। कार दिल्ली से रामपुर की तरफ जा रही थी बता दें कि शिमला में बंदरों का सड़कों पर घूमना और पर्यटकों से खाने की चीज छीनना आम बात है। बंदरों का खतरा प्रमुख चिंताओं में से एक है। इसके कारण राज्य सरकार ने इनकी आबादी को नियंत्रित करने के लिए कई प्रयास किए हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।