Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

चक्रवाती तूफान असानी को लेकर बंगाल की खाड़ी में चेतावनी, इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानिए उत्तराखंड का मौसम

चक्रवात 'असानी' के उत्तर आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की मंगलवार तक संभावना है।

चक्रवात ‘असानी’ के उत्तर आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की मंगलवार तक संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 9 मई को बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में, 9 और 10 को पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में और 10 मई से 12 मई तक बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी में न जाएं।
मौसम विभाग ने असानी की गति और तीव्रता के अपने पूर्वानुमान में कहा कि चक्रवाती तूफान के बुधवार को भयानक चक्रवाती तूफान में बदलने और बृहस्पतिवार तक गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात पूर्वी तट के समानांतर चलेगा और मंगलवार शाम से बारिश होने का कारण बनेगा।
उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की या मध्यम वर्षा की संभावना है। 10 और 12 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश और 09-12 मई के दौरान असम-मेघालय और मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति होने की बहुत संभावना है।
आईएमडी ने मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान में उत्तर मध्य महाराष्ट्र 09 मई को बारिश की संभावना जताई है। वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में 9 से 12 मई और दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और दक्षिण पंजाब में 10 से 12 मई को गरज के साथ बारिश के आसार हैं। 10 तारीख की शाम से तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 11 मई को तटीय ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक होगी बारिश, गर्मी से तपेंगे मैदानी क्षेत्र
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पर्वतीय जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्र गर्मी से तप रहे हैं। मैदानी क्षेत्र में अभी राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन चार दिन में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। 11 मई तक मैदानी क्षेत्रों में 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। पर्वतीय जिलों में ये 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड में ऐसा रह सकता है आज का मौसम
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तराखंड में नौ मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। इस दौरान तेज और झोंकेदार सतही हवाएं चलने का अनुमान है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 10 और 11 मई को भी पर्वतीय क्षेत्रों में इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्र में गर्मी पडे़गी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *