Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

डॉक्टर पति पर लगाया सुहागरात में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप, ससुर सहित तीन अन्य पर छेड़छाड़ के आरोप

शादी के एक साल भी पूरे नहीं हुए और पत्नी ने पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पति, ससुर, चचिया ससुर और ननदोई पर तो उसने गंभीर आरोप लगाए।

शादी के एक साल भी पूरे नहीं हुए और पत्नी ने पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पति, ससुर, चचिया ससुर और ननदोई पर तो उसने गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि सुहागरात के दिन डॉक्टर पति ने उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और वीडियो भी बना डाली। चचिया ससुर, ससुर और नददौई ने उससे छेड़छाड़ की। साथ ही दहेज कम लाने का ताना देकर उसे परेशान करने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी कोतवाली में दी तहरीर में महिला ने बताया कि 29 जून 2020 को उसका विवाह नई दिल्ली निवासी माणिक शर्मा के साथ हुआ। तब परिजनों ने सोना, 12 लाख की हुंडई कार, तीन लाख के फर्नीचर समेत भरपूर दहेज दिया। महिला का कहना है कि विवाह के बाद ससुराली कम दहेज देने की बात कहकर प्रताडि़त करने लगे। दो करोड़ रुपये व आडी या बीएमडब्ल्यू कार की मांग की जाने लगी।
बाद में ससुरालियों ने बीएमडब्ल्यू कार लागने व कम से कम 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि 25 दिसंबर को 2020 को पति, ननद व सास किसी पार्टी में गए थे। रात को ससुर व चचिया ससुर ने छेड़छाड़ व गलत काम करने का प्रयास किया। इससे पहले सुहागरात पर डाक्टर पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर वीडियो बनाई। आरोप है कि पांच जनवरी 2021 को ननदोई अपनी पत्नी से मिलने के बहाने उसके कमरे में घुस गया और अकेला पाकर गलत काम किया और पर्स में 10 हजार रुपये जबरदस्ती निकालकर ले गया।
मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के बाद वह मायके आ गई। सितंबर 2021 में परिवार न्यायालय हल्द्वानी में तलाक का केस दायर किया है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर के आधार पर महिला के पति माणिक शर्मा, सास, ससुर, चचिया ससुर, नंदोई व ननदपर छेड़छाड़, दुष्कर्म, मारपीट, दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

You may have missed