नोएडा में नाली की सफाई के दौरान दीवार गिरी, चार मजदूरों की मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में दीवार गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई मजदूरों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मलबे के नीचे करीब 6 से ज्यादा मजदूर दबे हो सकते हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड का दल भी रेस्क्यू कर रहा है। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस-प्रशासन मलबे के नीचे दबने वाले मजदूरों को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहा हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)घटना नोएडा के सेक्टर 21 के जलवायु विहार की है। जानकारी के मुताबिक यहां मजदूर नाली की सफाई का काम कर रहे थे। सोसाइटी की दीवार काफी पुरानी थी। इस दीवार को दोबारा से बनाया जा रहा था। औजार लगने के बाद दीवार मजदूरों के ऊपर ही गिर गई। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।



