Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

अचानक सड़क पर गुलदार आने से पलटा विक्रम टैंपो वाहन, एक व्यक्ति और गुलदार की मौत, चालक सहित छह घायल

देहरादून जिले के रायवाला क्षेत्र में अचानक सड़क पर गुलदार आने से विक्रम टैंपो वाहन पलट गया। हादसे में वाहन में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही गुलदार ने भी दम तोड़ दिया।

देहरादून जिले के रायवाला क्षेत्र में अचानक सड़क पर गुलदार आने से विक्रम टैंपो वाहन पलट गया। हादसे में वाहन में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही गुलदार ने भी दम तोड़ दिया। वाहन में चालक सहित छह लोग घायल हो गए हैं। सभी को ऋषिकेश चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे खांड गांव रायवाला के पास ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क पर विक्रम टैंपो वाहन पलटा मिला। वहीं, सड़क पर एक व्यक्ति को गुलदार मृत अवस्था में मिले। इस दौरान चालक आनंद (25 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी शांति नगर ऋषिकेश सहित छह लोग घायल मिले। इनमें दो घायल जम्मू कश्मीर निवासी थे। इन सभी को ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।
पुलिस के मुताबिक विक्रम टैंपो ऋषिकेश की तरफ से सवारी लेकर हरिद्वार की तरफ जा रहा था। खांड गांव से आगे मोतीचूर के जंगल में अचानक उसके आगे एक गुलदार आने से चालक नियंत्रण खो बैठा। ऐसे में विक्रम वाहन पलट गया। घटना में चालक के आगे बैठे व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। गुलदार की भी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया और वे जांच कर रही है। ये भी संभावना जताई जा रही है कि सड़क को पार करते समय गुलदार को पहले किसी वाहन ने टक्कर मारी। इसके बाद विक्रम वाहन भी उससे टकरा गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।