Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 22, 2026

देहरादून में कानूनगो को 10 हजार रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

देहरादून में विजिलेंस की टीम ने कानूनगो को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि कानूनगो ने दो फाइलों के निस्तारण के लिए पांच हजार रुपये प्रति फाइल के हिसाब से रिश्वत मांगी।

देहरादून में विजिलेंस की टीम ने कानूनगो को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि कानूनगो ने दो फाइलों के निस्तारण के लिए पांच हजार रुपये प्रति फाइल के हिसाब से रिश्वत मांगी। इस पर शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर में विजिलेंस से इसकी शिकायत की थी। इस पर आज उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। जैसे ही कानूनगो ने रिश्वत ली, उसे विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
डोईवाला में तैनात कानूनगो मोतीलाल पुत्र स्‍व. शकिलचंद न्‍यू श‍िव मार्केट शास्‍त्रीनगर ज्‍वालापुर हर‍िद्वार निवासी है। आरोप है कि श‍िकायतकर्ता की मां अपने दो भूखंडों को कृषि भूम‍ि से अकृषि भूम‍ि घोष‍ित करने के ल‍िए 31 अक्‍टूबर 2021 को आवेदन किया था। दोनों रकबों की अलग अलग पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के ल‍िए श‍िकायकर्त्‍ता ने कानूनगो मोतीलाल से कई बार संपर्क क‍िया।
इस पर कानूनगो ने प्रत‍ि फाइल पांच हजार रुपये समेत कुल 10 हजार रुपये की र‍िश्‍वत मांगी। जांच सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम गठ‍ित की गई। बुधवार को कानूनगो मोतीलाल पुत्र स्‍व. शकिलचंद न‍िवासी न्‍यू श‍िव मार्केट शास्‍त्रीनगर ज्‍वालापुर हर‍िद्वार, हाल तैनाती कानूनगो डोईवाला को श‍ि‍कायतकर्त्‍ता से 10 हजार रुपये तहसील कार्यालय से रंगेहाथ ग‍िरफ्तार किया। पुल‍िस अधीक्षक सतर्कता सेक्‍टर देहरादून रेनू लोहानी ने बताया क‍ि भ्रष्टाचार के व‍िरुद्ध टोल फ्री नंबर पर श‍िकायत कर सकते हैं।