Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

नालियों में मिल रहे हैं जनता से किए गए वायदे, सरकारी किताबों मिली नाली में, दोषियों पर हो तुरंत कार्रवाईः अमित जोशी

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने एक बयान जारी करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने एक बयान जारी करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार दो दिनों से हल्द्वानी में अपने कार्यक्रमों में व्यस्त है और मुख्यमंत्री की विधानसभा में शिक्षा के नाम पर भद्दा मजाक किया जा रहा है। अमित जोशी ने चंपावत के पाटी ब्लॉक के पोखरी गांव के नाले में सरकारी पाठ्य पुस्तकें के फेंके जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
उन्होंने कहा कि एक ओर तो सरकार उच्च शिक्षा और अच्छी शिक्षा की बात करती है और दूसरी ओर सरकारी विद्यालयों में बांटी जाने वाली किताबों को नालियों से बरामद किया जा रहा है। इससे बड़ा दुर्भाग्य इस प्रदेश का क्या हो सकता है और कैसे इस प्रदेश के नौनिहालों का भविष्य संवरेगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पाटि ब्लॉक के पोखरी गांव में सड़क से लगे नाले में पाठ्यपुस्तक मिली। इसके बाद ये मामला सबके संज्ञान में आया। यह सभी फेंकी गई किताबें कक्षा 6 से 8 तक की हिंदी, गणित और विज्ञान विषय की किताबें हैं। इन किताबों को छात्रों को बांटा जाना था।
अमित जोशी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी इस पूरे मामले की गंभीरता से लेने की मांग सीएम से की है। साथ ही कहा कि सीएम धामी चुनाव के बाद अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। उन्होंने चंपावत की जनता से कई वायदे किए हैं, लेकिन वादे इस तरीके से नाली से बरामद होंगे, जनता को ऐसी अपेक्षा नहीं थी। इसलिए मुख्यमंत्री को इस मामले में तुरंत गंभीरता दिखाते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।