Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

video: ऋषभ पंत का जन्मदिन आज, उर्वशी रौतेला ने हैप्पी बर्थडे लिख फ्लाइंग किस करते रील की शेयर

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आज चार अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो टीम इंडिया के प्रमुख विकेटकीपर होने के साथ-साथ भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज है, जो कई बार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत के लिए मैच खत्म करने का काम करते हैं। पंत IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी हैं। उत्तराखंड के रुड़की में जन्म इस खिलाड़ी ने दिल्ली के लिए फस्ट क्लास और लिस्ट A टूर्नामेंट खेलें हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कुछ माह पूर्व इस विकेटकीपर बल्लेबाज और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बीच सोशल मीडिया में विवाद छिड़ गया था। दोनों ही हस्तियां उत्तराखंड की हैं। ऋषभ पंत हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी हैं, तो वहीं उर्वशी रौतेला पौड़ी जिले में कोटद्वार की रहने वाली हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ उनके लव अफेयर के किस्सों ने एक समय पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी रौतेला ने ‘Mr RP’ के नाम एक व्यक्ति का जिक्र किया था, जो फैंस के अनुसार Rishabh Pant ही थे। उर्वशी ने आरोप लगाया है कि पंत उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद ऋषभ ने भी उर्वशी की पोस्ट का उसी के अंदाज से जवाब दिया था और उसने बहन संबोधित किया। इस पर उर्वशी ने पंत को छोटू तक कह दिया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज 4 अक्टूबर 2022 को ऋषभ पंत के 25वें जन्मदिन के मौके पर एक बार फिर उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर सबका ध्यान आकर्षित किया है। एक्ट्रेस ने ‘Happy Birthday’ के कैप्शन के साथ फ्लाइंग किस करते हुए एक रील शेयर की है। सोशल मीडिया के यूजर्स के अनुसार के पोस्ट भारतीय क्रिकेटर के लिए की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

पंत ने खास तौर पर टेस्ट फॉर्मेट में भारत के लिए प्रदर्शन कर फैंस को काफी प्रभावित किया है। वो साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शतक जड़ चुके हैं। उनकी उम्र के बल्लेबाजों में ये काफी कम देखने को मिलेगा। युवा खिलाड़ी ने IPL में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने साल 2018 में 63 गेंदों में 128 रन की पारी खेली थी और IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *