Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

देखें वीडियोः ऋषभ पंत ने दिखाया शानदार बल्लेबाली का नमूना, एक हाथ से जड़ दिया हेलीकॉप्टर शॉट, आलोचकों की बोलती बंद

ऋषभ पंत ने अपने आलोचकों को इस मैच में करारा जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने एक ऐसा शॉट मारा, जिससे हर तरफ अब उसकी चर्चा हो रही है। ये था हेलीकॉप्टर शॉट, जिसे पंत ने एक हाथ से मारा।

शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी 20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना दिखाया है। भारत की तरफ से विराट कोहली और ऋषभ पंत ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली। ऋषभ पंत ने अपने आलोचकों को इस मैच में करारा जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने एक ऐसा शॉट मारा, जिससे हर तरफ अब उसकी चर्चा हो रही है। ये था हेलीकॉप्टर शॉट, जिसे पंत ने एक हाथ से मारा।
ऋषभ पंत की बल्लेबाजी के तरीके से बहुत से लोग सहमत नहीं होते, लेकिन अपनी धुन के पक्के खिलाड़ी पंत ने एक ऐसा शॉट खेला, जिसे देखकर ये कहा जा सकता है कि इन्हें कुछ भी समझाने की जरुरत नहीं है। इनको इनके हाल पर छोड़ दें। ये इसी तरह खेलेंगे।
ऋषभ पंत ने इस पारी में 28 गेंदों में 52 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दौरान पंत ने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। 19वें ओवर में पंत ने होल्डर के ओवर में एक 85 मीटर का छक्का लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस फुलटॉस गेंद को अपने ही अंदाज में उन्होंने एक हाथ से पंत ने सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। सभी फील्डरों की नजरें बस वाइड लॉग ऑन की तरफ थी कि आखिर ऋषभ ने ऐसा शॉट कैसे खेल दिया।

बता दें कि भारत आठ रन से इस मैच को जीत गया था। विराट कोहली और ऋषभ पंत ने दूसरे टी-20 में शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। दोनों ने 52-52 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी में 41 गेंद का सामना करने में सफल रहे थे। कोहली ने 7 चौके और एक छक्का भी लगाने में सफल रहे थे। विराट अर्धशतक जमाने के बाद आउट हो गए। वहीं, ऋषभ पंत ने 28 गेंद में 52 रन बनाए और नाबाद रहे। उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। दोनों की पारी ने भारत को 186 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।