Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

इंडीज के खिलाफ तीसरे और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में नहीं खेलेंगे कोहली और ऋषभ पंत, दोनों 10 दिन के लिए टीम से बाहर

भारत ने जैसे ही वेस्टइंडीज को दूसरे टी-20 में हराया वैसे ही खबर आई है कि भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरे टी-20 के साथ ही श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

भारत ने जैसे ही वेस्टइंडीज को दूसरे टी-20 में हराया वैसे ही खबर आई है कि भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरे टी-20 के साथ ही श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। दोनों को बायोबबल से 10 दिन का ब्रेक दिया गया है। ये दोनों खिलाड़ी अब वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टी-20 मैच भी नहीं खेलेंगे। शुक्रवार को पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से लखनऊ में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी 20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। इसके बाद 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में दो और टी-20 मैच खेले जाने हैं।
बीसीसीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि कोहली शनिवार की सुबह घर के लिए निकल गए। क्योंकि भारत पहले ही टी-20 सीरीज जीत चुका है। बीसीसीआइ ने फैसला किया है यह सभी नियमित सभी प्रारूप खिलाड़ियों को बायोबबल से समय-समय पर ब्रेक देने की नीति होगी। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनका कार्यभार ज्यादा न हो सके और खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाएगा।
इसके साथ-साथ ऋषभ पंत को भी बायोबबल से ब्रेक दिया गया है। यानि पंत भी वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टी-20 और श्रीलंका के साथ होने वाले टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें कि विराट कोहली और ऋषभ पंत ने दूसरे टी-20 में शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। 52 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी में 41 गेंद का सामना करने में सफल रहे थे। कोहली ने 7 चौके और एक छक्का भी लगाने में सफल रहे थे। विराट अर्धशतक जमाने के बाद आउट हो गए। वहीं, ऋषभ पंत ने 28 गेंद में 52 रन बनाए और नाबाद रहे। उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। दोनों की पारी ने भारत को 186 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।