Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

VIDEO: देशभक्ति गीत तिरंगा का लोकार्पण, आप भी सुनिए इस गीत को, होगा नई ऊर्जा का संचार

उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज मंगलवार 10 अगस्त को देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में देश भक्ति गीत तिरंगा का लोकार्पण किया।

उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज मंगलवार 10 अगस्त को देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में देश भक्ति गीत तिरंगा का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक की रग रग में तिरंगे का अस्क समाहित है। हर भारतीय को अपने राष्ट्रीय ध्वज पर नाज है। देश भक्ति से ओत प्रोत गीत तिरंगा को नंदिनी शाही ने लिखा।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने नंदनी शाही को बधाई देते हुए कहा की भारत एक बहुधर्मी बहु भाषीय एवम बहु संस्कृति वाला देश है। अनेकता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमारे मतिष्क का सबसे बड़ा प्रतीक है। उसकी शान में बना गीत एक प्रशंसनीय कार्य है । यू ट्यूब ‘शाही साइंस’ की निर्माता नंदिनी शाही की ओर से निर्मित इस वीडियो गीत के लोकार्पण के मौके पर कांग्रेस नेत्री गरिमा दसोनी, पिया थापा, संगीता सासन, सुलेमान आदि उपस्थिति थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।