लोकपर्व ईगास के मौके पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध रंगकर्मी और गायक आलोक मलासी की आवाज में गढ़वाली गीत के रूप में उनकी नई प्रस्तुति- पूजा की थाल, का आनंद उठाइए। आलोक मलासी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं और देहरादून के जोगीवाला में रहते हैं। इस गीत को उन्होंने खुद ही कंपोज किया है। उनके साथ गायन में संगीता ढौंडियाल ने साथ दिया है। संगीत संयोजन में आलोक मलासी का अमित वी कपूर ने साथ दिया। गीत को शक्त ध्यानी ने लिखा है। इसमें कलाकार संगीता ढौंडियाल और दिनेश बौड़ाई हैं। सिध रतूड़ी और ऐशा बिष्ट हैं। साथ ही निर्देशन एसपी ममगाईं का है। गीत को पहाड़ों की वादियों में खूबसूरती से फिल्माया गया है। (वीडियो में देखें और सुने गीत)