अंकिता भंडारी को न्याय देने को लेकर विभिन्न संगठनों का दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन, कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप गिरफ्तार
अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से दिल्ली के जंतर मंतर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। विभिन्न संगठनों के संयुक्त मंच की मांग थी कि अंकिता हत्याकांड में जिस वीआईपी का नाम सामने आया है, उसकी गिरफ्तारी की जाए। प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। करीब चार घंटे के बाद उन्हें छोड़ा गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रदर्शन के दौरान मंच की कमला पंत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन वर्ष से ऊपर हो गए हैं, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है। VIP अपराधी अभी तक खुलेआम घूम रहेंगे। कमला पंत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला राठौर ने बीजेपी के दो नेताओं का नाम लिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी तक VIP अपराधियों पर कोई कारवाई नहीं की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आते हैं और उनकी रैली की तैयारियों और व्यवस्था को अंकिता भंडारी हत्याकांड में VIP के तौर आए नाम अजय कुमार देखते हैं। ये बड़े ही शर्म की बात है। एक तरफ भाजपा सरकार नारी शक्ति वंदन के नाम पर नौटंकी कर रही है, दूसरी तरफ उसके पदाधिकारी महिलाओं का शोषण करते हैं। भाजपा सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड के VIP अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मंच के ब्रिगेडियर (रि.) सर्वेश डंगवाल ने कहा पुष्कर सिंह धामी लगातार VIP अपराधियों को बचा रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वनतरा रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलने का आदेश उन्होंने दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अंकिता हत्याकांड में अपराधियों को को संरक्षण देने अपराधी हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मंच ने मांग की कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो और VIP अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्हें जांच के दायरे में लिया जाए। मंच ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में साक्ष्य मिटाने के लिए उसपर बुलडोजर चलाने का आदेश देने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा विधायक रेनू बिष्ट को भी जांच के दायरे में लेने और उनपर कारवाई करने की बात की। जंतर मंतर पर सभा को चारू तिवारी, सीपीआई एमएल से इंद्रेश मैखुरी, उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पूर्व सैनिक संगठन से प्रकाश थपलियाल, लक्ष्मण रावत आदि ने संबोधित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस प्रदर्शन में राजधानी दिल्ली क्षेत्र से भी लोग शामिल हुए, प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों में गढ़वाल सभा देहरादून के अध्यक्ष रोशन धस्माना, पदमा गुप्ता, सूरज नेगी, वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत लखेड़ा, अमन रावत, विजया नैथानी, तुषार रावत, मंजू बलोदी, कृष्णा सकलानी, दीपा, नेगी, पार्वती, सुलछना, सौरव, मनीष, चंद्रकला आदि कई लोग शामिल हुए। अनिल पंत, कमल पंत, देव सिंह रावत, मनोज जुगराण ने इस मामले की हो रही लचर पैरवी का विरोध किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप गिरफ्तार
उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व दर्जाधारी धीरेंद्र प्रताप सहित आज जंतर मंतर पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में प्रदर्शन के लिए जाने के दौरान रास्ते में गिरफ्तार किया गया। उन्हें चार घंटे से अधिक संसद मार्ग थाने में पुलिस हिरासत में रखा गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि वह लोकतंत्र में जो भी कानूनी प्रक्रियाएं हैं, संविधान में उसकी पूरी मान्यता करते हैं। आज उन्हें जबरदस्ती गिरफ्तार किया गया और उनके मानव अधिकारों को समाप्त कर दिया गया। बाद में प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में तमाम तरह के व्यक्तियों के प्रजातांत्रिक अधिकारों की हत्या की कर दी गई है। उन्होंने इस बात की आलोचना की कि गांधीवादी सत्याग्रह की भी इस देश में इजाजत खत्म कर दी गई है। उन्होंने कहा अंकित भंडारी हत्याकांड हम लोगों के आन-बान और शान से जुड़ा है और जब तक अंकित भंडारी को हम न्याय नहीं दिला देते, हम चैन से नहीं बैठेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अंकिता भंडारी हत्याकांड
बता दें कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर स्थित वनन्तरा रिसोर्ट से 18 सितंबर 2022 की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी लापता हो गई थी। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया था। इस मामले में रिसोर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पूर्व बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है। पुलकित आर्य रिजॉर्ट का मालिक है। विनोद आर्य और उनके दूसरे बेटे अंकित आर्य को बीजेपी ने निष्कासित कर दिया था। इस मामले में चर्चा ये भी रही कि किसी वीआईपी को खुश करने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मामले में राजनैतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों के शामिल होने और ढ़ंग से जाँच नहीं होने के कारण राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार मिला। अंकिता की माँ के दावों से मामले को अधिक तूल मिला। पुलिस के आरोप में प्रभावशाली व्यक्तियों के शामिल होने के दावे को शामिल नहीं किया। आज तक वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं हुआ। इस मामले के प्रमुख अभियुक्त पुलकित आर्य (रिज़ॉर्ट के मालिक), अंकित गुप्ता (रिज़ॉर्ट के सहायक प्रबंधक) और सौरभ भास्कर (रिज़ॉर्ट के प्रबन्धक) हत्या की बात कबूल कर ली। कोटद्वार कोर्ट में हुई सुनवाई में तीनों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मामले में नया खुलासा बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर ने वीआईपी के नाम को लेकर किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में डाला गया। इसमें दावा किया गया कि वीआईपी बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम हैं। साथ ही राज्य में बीजेपी के एक पूर्व महामंत्री संगठन का नाम भी इस प्रकरण से जोड़ा गया है। ऐसे में नाम सामने आने के बाद इस हत्याकांड में सैकड़ों सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, बीजेपी के प्रदेश के महामंत्री संगठन अजय कुमाार का नाम भी इस हत्याकांड में काफी समय पहले ही आ चुका है। इस नए खुलासे के बाद से ही हत्याकांड की हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराने और वीआईपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के साथ ही आम लोग सड़कों पर उतर गए थे। सीएम धामी ने इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति केंद्र सरकार को भेजी है। ये संस्तुति एनजीओ चलाने वाले पर्यावरणविद् डॉ. अनिल जोशी की ओर से दर्ज एफआईआर के बाद की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


