उत्तराखंड कोरोना के नए संक्रमितों में उछाल दर्ज, दो मरीजों की हुई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में उछाल दर्ज किया गया। मंगलवार 16 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 160 नए संक्रमित मिले। इस दौरान दो मरीजों की कोरोना से मौत हुई। इससे एक दिन पहले सोमवार 15 अगस्त को 68 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 827 केंद्र में 25442 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.16 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7729 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 101427 हो गई है। इनमें से 96501 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 321 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 978 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7729 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 311 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.14 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



